दरभंगा : पुलिस उप महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र में 1 सप्ताह के अंदर 1358 अपराधियों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण कराया गया है। जिसमें कई शीर्ष अपराधी भी शामिल है। पुलिस उप महानिरीक्षक छात्रनील सिंह ने आज यहां प्रेस वार्ता कर बताया कि दरभंगा में 947 मधुबनी में 185 और समस्तीपुर में 226 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। 
वहीं इस दौरान तीन देशी कट्टा, चार कारतूस, 25 मोटरसाइकिल, एक पिकअप वान, एक साइकिल, एक मोबाइल समेत 80180 रुपए भी बरामद किए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जुर्माने के रुप में 6,15,400 रुपए वसूले गए हैं। जिसमें दरभंगा में 4,93,300, मधुबनी में 46400, समस्तीपुर में 75700 रुपए शामिल है।
वहीं दरभंगा में 29 लीटर देशी शराब और 1563 लीटर विदेशी शराब, मधुबनी में 690 लीटर देशी शराब और 198 लीटर विदेशी शराब, समस्तीपुर में 1528 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। वहीं 1 सप्ताह के अंदर अवैध शराब के साथ कुल 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दरभंगा में 27, मधुबनी में 40, समस्तीपुर में 18 लोग शामिल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
