दरभंगा : जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार को जीआरपी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चल रहे जांच अभियान में देसी कट्टे के साथ एक युवक को दबोच लिया गया। 
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के दोबारा बैरगनिया निवासी रामचंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के 19 वर्षीय पुत्र मनीष श्रीवास्तव के रूप में हुई है। उसे जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक देसी कट्टा, मोबाइल फोन तथा दूसरे के नाम-पता के कागजात के साथ गिरफ्तार किया गया।
श्री द्विवेदी ने बताया कि उसकी हरकतों को देखकर जीआरपी की टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से उक्त सामान बरामद हुए। श्री द्विवेदी ने बताया कि जीआरपी की ओर से अनवरत चेकिंग अभियान जारी है। पूरे सरकुलेशन एरिया पर नजर रखी जा रही है। अवैध पार्किंग करने वाले पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
