Breaking News

बिहार :: विकास दर में 14 फीसदी बढ़ोतरी, 2 लाख करोड़ से सूबे में विकास कार्य प्रगति पर – संजय झा

दरभंगा (विजय सिन्हा) : जनता दलयू के दरभंगा राज मैदान में प्रस्तावित प्रमंडलीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर नगर जनता दलयू के अध्यक्ष दीदार हुसैन चांद की अध्यक्षता में बाकरगंज मुहल्ला स्थित विवाह भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि केन्द्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर ने मिथिलाक्षर के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आदेश दिया है। 

उन्होंने कहा कि जब बिहार में 2005 में नीतीश सरकार बनी थी, तो 5 हजार करोड़ से नीचे का बजट था। आज 2 लाख करोड़ का बजट से कार्य हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सरकार की प्राथमिका थी, अब सात निश्चय कार्यक्रम में विकास के हर मोर्चा पर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम स्वरूप विकास दर 14 प्रतिशत से अधिक हो गया है। बिहार की पहचान देश-दुनियां में गर्व से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 200 एकड़ जमीन देकर एम्स की स्वीकृति दरभंगा के लिए दे दी है। साथ ही कुछ महीनों के अंदर यहां के लोग हवाई यात्रा करेंगे और देश के हरेक जगहों के लिए उड़ान भरी जाएगी। वहीं जिला संगठन प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगर जदयू की काफी जबावदेही है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेन्द्र राम ने किया।

इस मौके पर डॉ. रंजीत चौधरी, नवाब अख्तर, श्याम किशोर राम, बिजली सिंह, राजीव सिंह, पप्पू महासेठ, इस्तियाक, शशिचंद्र पटेल, अंजुला शर्मा, गौड़ी पासवान, इकबाल राईन, अरूण महतो, बदरे आलम, ठाकुर भुपेन्द्र सिंह, सोनू तिवारी, प्रभात झा, शहनाज मंजूर आदि उपस्थित थे। वहीं जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने आज इस बैठक में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष दीदार हुसैन चांद ने दी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *