Breaking News

बिहार :: आईआईटी पटना द्वारा 15वां एशियन सम्मेलन 27 नवंबर से,15 देशों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक होंगे शामिल

cover-iit-patna-495x283पटना : आईआईटी पटना 15वां एशियन सम्मेलन करा रहा है। 27-30 नवंबर तक यह सम्मेलन राजधानी स्थित एक होटल में होगा। इसका विषय है सॉलिड स्टेट आयनिक्स: कॉन्सेप्ट टू टेक्नोलॉजिकल रियलिटी। इसमें 15 देशों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के अलावा भारतीय वैज्ञानिक व शोध छात्र शामिल होंगे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. जीएस रेड्डी होंगे। सम्मानित अतिथि आईआईटी खड़गपुर के पूर्व निदेशक प्रो. कस्तूरी लाल चोपड़ा और विशिष्ट अतिथि नाण्यंग तकनीकी विश्वविद्यालय, सिंगापुर के कार्यकारी निदेशक प्रो. बोबा वेंकटेश्वर राव चौधरी होंगे। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. एके ठाकुर ने बताया कि पूर्वी भारत में यह आयोजन पहली बार हो रहा है। इसके पहले यह सम्मेलन 2008 में कोयम्बटूर में हुआ था। निदेशक प्रो. पुष्पक भट्टाचार्या ने बताया कि आयोजन से आईआईटी पटना का मान विश्वस्तर पर बढ़ेगा और बिहार के कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के मौके पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएगा। इसका आयोजन आईआईटी, बिहटा परिसर में 28 नवंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी होंगे।

अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला भी होगी- आईआईटी पटना तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला कराएगा। 24-26 नवंबर के बीच होने वाली कार्यशाला का विषय कॉन्सेप्ट एंड प्रैक्टिस ऑफ मैटेरियल कैरेक्टराइजेशन। इसमें शोध छात्र, प्राध्यापक अादि शामिल होंगे। इसमें शोध तकनीक और पदार्थ विश्लेषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …