दरभंगा : रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने गुप्त सुचना के आधार पर सकरी स्टेशन से तीन एजेंटों को पकड़ते हुए 29 बच्चों को मुक्त कराया.जिनमें अधिकतर बच्चों की उम्र 9 साल से 13 साल के बीच की है.
पकड़े गए एजेंट इन बच्चों को बाल मजदूरी कराने 6 महीने के लिये हरियाणा के सोनीपत ले जा रहा था जहां इन सब से मशरूम की पैकिंग करवानी थी.जहाँ बच्चों से काम करवाने के एवज में एजेंटों को कमीशन के रूप में 20 से 25 हजार रुपये मिलते जबकि बच्चों को 3 हजार से 4 हजार रुपया दिया जाता.मुक्त कराये गए बच्चों में से कुछ बच्चे सरकारी स्कूल का ड्रेस पहने थे.
सभी बच्चे सुपौल जिले के भपटियाही ,किशनपुर ,निर्मली गांव के रहने वाले हैं.
आरपीएफ पूरे मामले को मानव तस्करी से जोड़ कर देख रही है और अनुसंधान कर रही है. मुक्त कराये गए बच्चों को चाइल्ड लाइन को दे दिया गया है जहां से उनके परिवार को उन्हें सौंप दिया जाएगा.
Check Also
मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …
लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !