दरभंगा : आगामी 8 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जहाँ पर आपसी सुलहनामे के आधार पर विभिन्न वादों की सुनवाई होगी और वादों का निस्तारण किया जायेगा।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
जिला एवं सत्र न्याधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा श्री राज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर मुकदमों की सुनवाई हेतु 19 बेंच का गठन किया गया है। इसमें व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में कुल 12 बेंच, व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में 04 बेंच एवं व्यवहार न्यायालय, बिरौल में 03 बेंच का गठन शामिल है।
व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में गठित बेंच नम्बर – 01 में श्री संजय अग्रवाल, ए.डी.जे.-1, बेंच नम्बर – 02 में ए.डी.जे. हमबीर सिंह बघेल, बेंच नम्बर – 03 में सी.जे.एम. राज कुमार चौधरी, बेंच नम्बर – 04 में सब जज सुश्री अनुपम कुमारी, बेंच नम्बर – 05 में सब जज दीपक कुमार, बेंच नम्बर – 06 में सब जज दिपंजय मिश्रा, बेंच नम्बर – 07 में सब जज जावेद आलम, बेंच नम्बर – 08 में जे.एम. सुश्री रोमी कुमारी, बेंच नम्बर – 09 में जे.एम गौतम कुमार, बेंच नम्बर – 10 में जे.एम. संदीप कुमार सिंह, बेंच नम्बर – 11 में जे.एम. धीरेन्द्र पतंजली, बेंच नम्बर – 12 में जे.एम. सुश्री स्मिता कुमारी रहेंगे।

वहीं व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में गठित बेंच नम्बर – 01 में ए.सी.जे.एम., बेनीपुर दीपक कुमार-ii, बेंच नम्बर – 02 में एस.डी.जे.एम. मो. फिरोज अकरम, बेंच नम्बर – 03 में जे.एम. प्रणव कुमार भारती, बेंच नम्बर – 04 में मुनसिफ संजीव कुमार पाण्डेय एवं तथा व्यवहार न्यायालय, बिरौल में गठित बेंच नम्बर – 01 में ए.सी.जे.एम. विशाल कुमार, बेंच नम्बर – 02 में जे.एम. कुमार सुधाशूँ, बेंच नम्बर – 03 में ए.सी.जे.एम. महेन्द्र प्रसाद यादव रहेंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई होगी जिसमें मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद, शमनीय आपराधिक वाद, एन.आई.एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी(वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद) एवं बी.एस.एन.एल. इत्यादि के वाद शामिल होगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !