Breaking News

आज से शुरू होगा डिफेंस एक्सपो, दुनिया देखेगी भारतीय शौर्य

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिफेंस एक्सपो-2020 के 11वें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। एक हजार से ज्यादा देशी विदेश रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों, रक्षा मंत्रियों, राजनयिकों, रक्षा अधिकारियों, राजदूतों व रक्षा विशेषज्ञों की मौजूदगी से यह एशिया का सबसे बड़ा आयोजन है। इसके जरिए दुनिया भारत की बढ़ती सैन्य सामरिक शक्ति व शौर्य देखेगी।


इस मेगा इंवेंट के जरिए देश की सामरिक (थल सेना, वायु सेना व नौसेना) ताकत के सभी पहलुओं से वाकिफ कराया जाएगा। यूपी पहली बार इस तरह के आयोजन का मेजबान व पार्टनर स्टेट बना है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसे कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। यूपी के लिए यह इसलिए अहम है क्योंकि इसी के जरिए खुद के डिफेंस कारीडोर में रक्षा कंपनियों के आने की संभावनाएं हैं। हजारों करोड़ के निवेश की उम्मीद है। यूपी व लखनऊ की इसके जरिए दुनिया भर में ब्रांडिंग होगी। साथ ही इसके जरिए उत्तर प्रदेश को इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन कराने का अनुभव होगा।


चूंकि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ लखनऊ से सांसद भी हैं। इसलिए इसकी अपनी अहमियत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में तमिलनाडु व यूपी को डिफेंस कारीडोर का तोहफा दिया था। उसी साल चेन्नई में डिफेंस एक्सपो हुआ था। उससे बड़ा आयोजन इस बार लखनऊ में है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …