Breaking News

विक्की मंडल प्रेरणा दूत अवार्ड से नवाजे गये, बधाईयों का लगा तांता

झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा : जिले के अयाची नगर सरिसब निवासी विक्की मंडल को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया संस्था ने राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवॉर्ड से सम्मानित किया है। बीते सोमवार को छपरा स्थित रामकृष्ण आश्रम के स्वामी विवेकानंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विक्की ने प्रेरणा दूत अवार्ड प्राप्त कर गांव ही नहीं पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। बताते चलें कि फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीस युवाओं को सम्मानित किया गया।

छपरा में प्रेरणा दूत अवार्ड प्राप्त करते विक्की मंडल

विक्की पिछले कई वर्षों से अयाची नगर युवा संगठन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता,जन कल्याण एवं जन सेवा को लेकर सतत क्रियाशील हैं।सामाजिक सरोकार को लेकर विक्की मधुबनी लिटे्चर फेस्टिवल में सीएसटीएस द्वारा भी सम्मानित किये जा चुके हैं। विक्की को सम्मानित किये जाने पर पंचायत के मुखिया राम बहादुर चौधरी, सी एस टी एस के संस्थापक प्रो.सविता झा खान,रिटायर्ड प्रो.विद्यानाथ झा,समाजसेवी महेंद्र साहू,आदित्य मंडल, शिक्षक रामशरण मंडल,चन्द्र मोहन ठाकुर,पवन झा,रविन्द्र जायसवाल,धीरज लाभ, अभय अमन सिंह,दीपक मंडल समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …