दरभंगा : कोरोनावायरस को लेकर देश में हुए लॉकडाउन के दौरान डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम को गोली मारने वाले को 2 लाख देने की बात फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक को दरभंगा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर शनिवार को ले आई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बताया जाता है कि फेसबुक में जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया था उसे टेक्निकल सेल ने पता किया तो वह नंबर दिल्ली लोकेशन आ रहा था। लहेरियासराय थाने के एसआई राशिद परवेज एवं एएसआई मधु कुमार सिंह 3 दिन पूर्व सिरफिरे युवक को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गए थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब दिल्ली पहुंचे तो सिरफिरे युवक दिल्ली में नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि ज्ञानी कुमार गुप्ता जो महेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र है नोएडा में रहता है। पुलिस ने निशानदेही पर सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर दरभंगा ले आई। युवक जाले थाना क्षेत्र के देवरा बंधौली का रहने वाला है।

थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। सनकी युवक ने डीएम के सरकारी फेसबुक पर डीएम डॉक्टर त्याग राजन एस एम को गोली मारने वाले को दो लाख रुपया देने की बात फेसबुक पर लिखी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लहेरियासराय थाने में मामला दर्ज किया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !