Breaking News

सीमेंट सप्लायर पर 15.6 लाख रूपये ठगी करने का मामला दर्ज

दरभंगा : सीमेंट सप्लाई करने के नाम पर 15 लाख 60 हजार रूपये ठगी करने का मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में आया है। मामले को लेकर सीमेंट कंपनी का प्रतिनिधि शंकर सिंह पुरोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मिथिला फलावर मिल के संचालक सुनील कुमार मुरारका ने कहा कि मधुबनी में घर बनाने के लिए उन्हें सीमेंट की जरूरत थी इसको लेकर आरोपित ने उनसे संपर्क किया और सस्ते दर पर सीमेंट सप्लाई करने का आश्वासन दिया था।

अप्रैल माह में 10 लाख 40 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किया कुछ दिनों के बाद आरोपी ने फिर से शेष राशि 5 लाख 20 हजार रूपये खाते में डालने को कहा था। पीड़ित ने सीमेंट सप्लाई करने और विश्वास में आकर रुपए ट्रांसफर कर दिया। लेकिन सीमेंट की सप्लाई नहीं किया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …