Breaking News

भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने सुजीत कुमार

डेस्क : भारत और नेपाल के पत्रकारों की हित के लिए प्रतिबद्ध यूनियन भारत और नेपाल की पत्रकारों के कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लेते हुए निर्मित यूनियन का भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में सुजीत कुमार को मनोनीत किया गया है। इससे यूनियन के सदस्यों और पत्रकार साथी में खुशी का माहौल है। वहीं यूनियन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कुमार चौधरी ने बधाई के साथ अपने दायित्व पर खरे उतरने की बात कही।

  • “भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर सुजीत कुमार जी को मनोनीत किया गया है. हमें पूर्ण आशा है कि वे अपने कार्यों की सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे।” बहुत-बहुत बधाई – रवि कुमार सोनी भारत नेपाल पत्रकार यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (भारत)

आपको बताते चलें कि सुजीत कुमार स्वयं दैनिक लाइव न्यूज़ 24 के सीईओ एवं प्रधान संपादक है। इस पद की गरिमा मिलने के बाद सभी पत्रकारों में खुशी की लहर देखी गई और उनको बधाई भी दिया।

वहीं सुजीत कुमार ने बताया कि भारत नेपाल पत्रकार यूनियन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निर्वाह करूंगा। भारत नेपाल के रिश्तों को मजबूती मिले इसके लिए प्रयत्न करता रहूंगा। सुजीत कुमार मूल रूप से बिहार प्रदेश के पूर्वी चंपारण जिला के रहने वाले हैं जो साफ और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …