दरभंगा (विजय सिन्हा) : गुरुवार को दरभंगा के नए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी से पदभार ग्रहण किया। 
श्री शर्मा पश्चिमी चंपारण के बेतिया मैं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
वर्तमान में दरभंगा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अतिरिक्त इन्हें प्रमंडलीय उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भी प्रभार दिया गया है। श्री शर्मा 27वें दरभंगा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !