Breaking News

बिहार :: कार्यपालक सहायकों की मांगों पर सरकार की मुहर, वेतन वृद्धि से दौड़ी खुशी की लहर

दरभंगा : बिहार सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की मांगों को पूरा कर लेने के कारन खुशी की लहर दौर गई। आज बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के अपर निदेशक के द्वारा पत्र जारी कर कार्यपालक सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी किया गया जिससे पूरे बिहार के कार्यपालक सहायक काफी खुश नजर आए। 

सभी कार्यालय में आपस में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर कार्यपालक सहायक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ अपर निदेशक डॉक्टर प्रतिमा के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में मजबूती के साथ पूरे बिहार के साथ साथ दरभंगा जिला के कार्यपालक सहायक एकजुट हुए, जिसके लिए उन्होंने सब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी एकता बनाए रखें। इस मौके पर निशांत कुमार, मोहम्मद इकबाल अहमद, राजीव शर्मा, सौरव राज एवं अन्य कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *