डेस्क : दरभंगा के लहेरियासराय थाना अंतर्गत खाजासराय मुहल्ले से एक शराब कारोबारी को देशी कट्टे के साथ दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों की भी गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विस्तृत जानकारी देते हुए रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थानाध्यक्ष को शनिवार की रात गुप्त सूचना मिली कि थानाक्षेत्र अंर्तगत खाजासराय मुहल्ला निवासी मो0 अब्बास का पुत्र मो0 उर्फ नसीम उर्फ बड़े खाजासराय स्थित मध्य विद्यालय के निकट अपने साथियों संग खड़ा है। पुलिस को शराब मामले में उक्त युवक की तलाश थी। पुलिस ने पूरी घेराबन्दी कर उक्त युवक को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार युवक की माँ मुन्नी खातून भी शराब माफिया है तथा फिलहाल वह भी जेल में है। गिरफ्तार दो अन्य युवकों की पहचान खाजासराय के ही भोला सहनी के पुत्र अजय कुमार एवं दशरथ साह के पुत्र संतोष कुमार साह के रूप में की गयी है।
सिटी एसपी श्री कुमार ने बताया इन्हें शराब सप्लाई करने वाले का भी पता लगाया जा रहा। साथ ही इन्हें हथियार सप्लाई करने वाले का पता पुलिस ने लगा लिया है। शीघ्र उनलोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !