लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने पुरुषार्थ के बल पर अंग्रेजों की कुटिलता को नहीं चलने दिया। जो भारत विरोधी तत्व देश को बांटने की कुत्सित मानसिकता रखते थे, उनके मंसूबों को ध्वस्त करते हुए भारत की 563 रियासतों को भारत के गणराज्य में शामिल कराने में सफल रहे जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआरसी पर पूरा देश एकजुट हो, यही लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने रविवार को जीपीओ पार्क स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही राष्ट्रीय अखंडता के प्रतीक के तौर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको नमन करते हुए कहा कि हम आपके सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए आपके सपनों का भारत बनाने को अहर्निश प्रयत्नशील हैं। सीएम योगी ने कहा कि एनआरसी पर पूरा देश एकजुट हो, यही लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार को सरदार पटेल जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्शों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारतीय विधान के अंतर्गत लाने में सफलता प्राप्त हुई।
भारत की धरती दुनियाभर की पीड़ित और प्रताड़ित मानवता के लिए शरणस्थली रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआरसी के मुद्दे पर हम देश की सुरक्षा में किसी प्रकार का कोई भी षड्यंत्र या सेंध को स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए पूरे देश को एकजुट होकर इस मुद्दे पर सहयोग देना चाहिए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि सरदार सरोवर के तट पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व के अनुरूप दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा की स्थापना की गई है। आज उनका स्मरण राष्ट्रीय एकता के प्रेरित करता है। सरदार पटेल का महान व्यक्तित्व हम सबको कुप्रवृत्तियों से जूझने की शक्ति प्रदान करता है। सरदार पटेल के पवित्र जीवन आदर्शों पर चलते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को हमने साकार किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

