Breaking News

बिहार :: लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यशाला, पदाधिकारियों को डीएम ने दिए 3 मूलमंत्र

दरभंगा : समाहरणालय दरभंगा परिसर में जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु नामित सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सह- कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

जिलाधिकारी ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया के 3 मूलमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि आप किसी भी विभाग से हों, निर्वाचन के समय आप भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि हैं।

 आप पूर्णत: निष्पक्ष बने रहें और केवल रहें ही नहीं, ऐसे दिखें भी। आप किस जाति, किस धर्म, किस क्षेत्र से हैं, चुनाव प्रक्रिया में इससे कोई सरोकार न रखें।

किसी भी बात पर अपने विवेक से ज्यादा चुनाव आयोग के मार्गदर्शन पर ध्यान दें, मार्गदर्शन का अक्षरश: पालन करें, भ्रम की स्थिति में मार्गदर्शन मांगें।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, अपर समाहर्ता बीरेंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, बृजकिशोर लाल, प्रदीप झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता,बिरौल, रामदुलार राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *