Breaking News

बिहार :: घरवाले गये थे प्रयाग, बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

दरभंगा : बंद घर में चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया। इस संबंध में बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज बेता मुहल्ला में एक घर में चोरी करने का मामला शनिवार को सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार घर के पीछे का ग्रिल तोड़कर चोरो ने घर में प्रवेश किया। इसको लेकर गृहस्वामी डॉ. विष्णु देव ठाकुर ने इसकी शिकायत थाना में की है। जिसमें कहा गया है कि 19 फरवरी को प्रयाग में स्नान एवं शादी समारोह में गया हुआ था।

22 फरवरी को लौटने के क्रम में शाम के चार बजे के बाद अपने आदमी जिसका नाम सीताशरण को घर पर भेजा। वहां पहुंचने पर देखा कि घर के पीछे का लोहे का ग्रिल का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर में रखे अलमीरा का ताला भी टूटा हुआ है। जिसमें दो सोने का जेवर तथा 35 हजार रुपया नगद चोरी कर लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष आर.के शर्मा ने घटनास्थल पर एसआई को भेजा.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *