Breaking News

बिहार :: दरभंगा पुलिस आपकी सेवा में हर वक्त तैयार, जागरूकता रथ रवाना कर बोले एसएसपी बाबुराम

दरभंगा : पुलिस के द्वारा पुलिस सप्ताह को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने अपने कार्यालय से जागरूकता रथ रवाना किया। जिसमें आम नागरिकों से अपील की गयी है कि महिला व लड़कियों की सुरक्षा के लिए छेड़खानी कर रहे व्यक्तियों की सूचना पुलिस को अविलम्ब दें। 

पुलिस ने शराब को लेकर भी लोगों को जागरूक किया है और कहा है कि जिस जगह पर शराब की बिक्री हो रही है। उसकी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। वहीं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आम लोगो से अपील की है कि वे बिना किसी डर के इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस आपके साथ है। वहीं किसी तरह के संदिग्ध व व्यक्ति व समानो की सूचना भी देने का अनुरोध किया हैं।

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि दरभंगा पुलिस आपकी सेवा में हर वक्त तैयार है। पुलिस पब्लिक के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पुलिस सप्ताह मनाई जा रही है। इस मौके पर सदर पुलिस अनुमण्डल पदाधिकारी अनोज कुमार सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति सहित महिलाएं उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *