Breaking News

बिहार :: जल संकट को लेकर आयुक्त गंभीर, किर्लोस्कर कंपनी द्वारा किए गए कार्य पर जतायी अप्रसन्नता

दरभंगा (विजय सिन्हा) : आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा में आयुक्त मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में 5 विषयों पर अलग-अलग समीक्षात्मक बैठक की गई। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार दरभंगा के जिलाधिकारी ने दो वाहनों के रद्दीकरण का प्रस्ताव दिया। साथ ही संयुक्त निबंधक, सहयोग समिति, दरभंगा द्वारा 1 वाहन रद्दीकरण प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी।

वहीं 65 वर्ष से अधिक के संविदा के बहाल कर्मियों की सेवा विस्तार संबंधित प्रस्ताव में दरभंगा से 12, मधुबनी 12 और समस्तीपुर के 10 कर्मियों की स्वीकृति दी गई। इन 34 कर्मियों में से 30 कर्मियों को 65 से 66 वर्ष पूरे होने तक तथा 4 को 66 से 67 वर्ष पूरे होने तक का अवधि विस्तार दिया गया। बैठक में बस पड़ावों के सुरक्षित जमा के निर्धारण को लेकर प्रस्ताव पर निर्णय हुआ। जिसमें बहेड़ी, सिंहवाड़ा से सुरक्षित जमा किया गया है, परंतु पुराने दर पर, शेष से प्रतिवेदन अप्राप्त है। सभी बस पड़ाव के सुरक्षित जमा निर्धारण की मांग की गई। वहीं बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया। देशी एवं विदेशी शराब की बरामदगी एवं छापेमारी, निर्वाचन से पूर्व निरोधात्मक कार्यवाही, हथियार सत्यापन के निदेश दिए गए। बैठक में संयुक्त राष्ट्र संघ के 17 निर्धारित सतत विकास लक्ष्य की प्रगति के लिए सभी जिलों को समीक्षा करने के निदेश दिए गए। ये लक्ष्य गरीबी मिटाने, सबको सम्मानजनक जीवन, सम्मानजनक नौकरी, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण, पोषित भोजन, अच्छा स्वास्थ्य देने आदि से संबंधित हैं। इसके अलावा दरभंगा जिले के बहादुरपुर, बेनीपुर तथा नगरनिगम क्षेत्रों में जल संकट पर भी समीक्षा की गई। किर्लोस्कर कंपनी द्वारा किए गए कार्य पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई। निदेश दिया गया कि उन्हें चेतावनी देकर प्रथम एवं द्वितीय फेज में किये गए कार्य को पूर्ण कर, लीकेज को दूर कर जलापूर्ति शीघ्र करने का निदेश दिया जाय। पीएचईडी द्वारा गैंग की संख्या बढ़ाकर चापाकल की मरम्मती एवं नए चापाकल लगाकर कार्य पूर्ण किया जाय।

बैठक में दरभंगा के जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम, मधुबनी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल, समस्तीपुर के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा बाबूराम, आयुक्त के सचिव विनय कुमार, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, बीरेंद्र प्रसाद, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, दरभंगा, वरीय कोषागार पदाधिकारी नीलकमल, अवर निबंधक मणीन्द्रनाथ झा तथा सहायक निदेशक, बाल संरक्षण-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *