Breaking News

4 वाहन चोर गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद !

WhatsApp-Image-20160716रांची (रांची ब्यूरो) : रांची पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए चोर के पास से 6 वाहन बरामद किया गया है। वाहनों की चोरी करने के बाद अपराधी उसे दूसरे रंग से रंग देते थे ताकि किसी को पता न चल सके। रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सिटी एसपी कौशल किशोर और सिटी डीएसपी शम्भू नाथ सिंह मौजूद थे। एसएसपी नें बताया कि पकड़े गए चोर शंभू यादव, चन्दन कुमार, मुन्ना कुमार यादव और राजदीप उर्फ किशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है| सभी आरोपी राजधानी रांची के आस पास के इलाके के रहने वाले हैं| इनकी निशानदेही पर 1 स्कॉर्पियो, 2 मारुति वैन, 2 होंडा स्कूटी और मालवाहक टेम्पो बरामद किया गया है | इस अभियान के लिए गठित टीम मे शामिल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, पुष्कर सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, अरविंद शर्मा और सिपाही अमृत तिग्गा की भूमिका सरहनीय रही है |

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …