Breaking News

20 सुत्री अध्यक्ष ने किया विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण !

गिद्धौर (रांची ब्यूरो):  गिद्धौर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चिंतामण दांगी ने प्रखंड के एक दर्जन विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई अनियमितताएं उजागर हुई। बीस सूत्री अध्यक्ष सर्व प्रथम मध्य विद्यालय इचाक पहुंचे, जहां नामांकित 184 बच्चों में 32 ही उपस्थित थे। जबकी सात शिक्षकों में तीन शिक्षक भी गायब थे। विद्यालय में मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन भी बच्चों को नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद मध्य विद्यालय पिंडारकोण पहुंचे, यहां भी बच्चों की उपस्थित बहुत कम थी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रमणाबांध में 67 में 52 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालयों के निरीक्षण के बाद आंगनबाड़ी गांगापुर 1 का भी निरीक्षण किया, जहां पर 11ः55 तक एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। इसी प्रकार गांगपुर 2 में सेविका अनुपस्थिति थीं व एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे। आंगनबाड़ी केंद्र तिलैया में दस बच्चे थे, जबकि इचाक केंद्र बंद पाया गया। निरीक्षण के दौरान बीस सूत्री सदस्य सुरेश प्रसाद राणा भी शामिल थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …