पत्थलगडा (रांची ब्यूरो): प्रखंड के उत्क्रमीत उच्च विद्यालय नावाडीह में शिविर लगाकर 1 से 4 तक के बच्चों के बीच छात्रवृति का वितरण किया गया। वहीं सत्र 2015-16 के छात्रों के बीच सोलर स्टडी लैंप का वितरण किया गया। बच्चों को छात्रवृति वित वर्ष 2015-16 का वितरण किया गया। साथ हीं विद्यालय में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति का पुनर्गठन भी किया गया। नव गठीत समिति में गीता देवी को संयोजिका एवं ममता देवी को उपसंयोजिका बनाया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रजेश दांगी के अलावे विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व प्रबंधन समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।
Check Also
सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का जल्द से जल्द निबंधन कराएं:श्रम अधीक्षक
दरभंगा :- माननीय मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार संयुक्त श्रमायुक्त, बिहार द्वारा …