Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / 38 पुलिस अफसरों को एसएसपी बाबूराम ने किया पुरस्कृत

38 पुलिस अफसरों को एसएसपी बाबूराम ने किया पुरस्कृत

डेस्क : दरभंगा जिले के विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा बीते माह अगस्त में बेहतर कार्यशैली से प्रसन्न होकर एसएसपी बाबूराम ने 38 पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया है।

दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने बताया कि माह अगस्त-2020 के दैनिकी प्रतिवेदन के अवलोकनोंपरांत दरभंगा जिला के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा माह अगस्त-2020 में दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काडों के निष्पादन किया गया है, जो संतोषप्रद है। अतः इन सबों को उनके नाम के सामने अंकित राशि के पुरस्कृत किया जाता है।

साथ ही एसएसपी बाबूराम ने निर्देश दिया कि माह सितम्बर-2020 में भी लक्ष्य के अनुसार कांडों का निष्पादन करेंगे ताकि उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए पुनः पुरस्कृत किया जा सके।

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …