मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के आलोक में दरभंगा जिला बल के रद्दीकृत 30 पुलिस वाहनों की नीलामी किया जा रहा है। तैयारियां पूरी हो चुकी है। कुछ ही क्षणों में निलामी शुरू होने वाली है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

कुछ दिन पूर्व ही विस्तृत जानकारी देते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया था कि दरभंगा जिला बल पुलिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी आगामी 21 सितंबर को लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र दरभंगा में होगा। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि निलामी के 30 रद्दीकृत पुलिस वाहनों में 24 जीप, 2 जिप्सी, 1 स्पेशियों, 1 टाटा 407, 1 ट्रक और 1 क्रेन शामिल है। सभी 30 रद्दीकृत वाहन लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र दरभंगा के परिसर में रखी गई है।

नीलामी की कुछ शर्ते भी रखी गई हैं जो इस प्रकार हैं…
नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति को ₹10000 प्रति वाहन प्रतिभूति राशि/डीडी जमा करना होगा। नीलामी की सभी गाड़ी जिस स्थिति में है तथा जिस स्थान पर है, के आधार पर किया जाएगा।अधिकतम डाक बोलने वाले व्यक्ति को वाहन दिया जा सकता है। किसी भी स्थिति में विवादों को लेकर नीलामी समिति का निर्णय अंतिम होगा। इतना ही नहीं सभी विवाद दरभंगा व्यवहार न्यायालय के क्षेत्र अंतर्गत ही मान्य होगा।नीलामी बिना कारण बताए रद्द किए जाने का शक्ति नीलामी समिति के पास सुरक्षित है।नीलामी में बोली गई राशि का 30% रुपया तुरंत जमा करना होगा बाकी बचे हुए पैसे के भुगतान के लिए 5 दिनों का समय दिया गया है। निर्धारित समयावधि में निलामी में बोली गई पूरी राशि नहीं जमा करने वालों की प्रतिभुत राशि भी जप्त कर लिया जाएगा। नीलामी में प्राप्त वाहन नीलामी होने के उपरांत 10 कार्य दिवस के अंदर वाहन उक्त परिसर से उठाना होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !