मलिहाबाद, ब्रजेश कुमार।
मलिहाबाद,लखनऊ क्षेत्र में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर 4 घरों को अपना निशाना बनाया जिसमे नकदी जेवर सहित लाखो की चोरी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी।
इसे संयोग कहे या चैलेंज बीते कुछ माह पहले कोतवाली से महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सरावा गांव में डकैतों ने आतंक मचाया था वही बीती रात को कोतवाली से डेढ़ किमी दूर महमूदनगर और नेजाभारी के चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।नेजाभारी निवासी रेलवे कर्मचारी बसंतलाल ने बताया कि जब वह सुबह 5 बजे ड्यूटी जाने के लिए उठे तो घर के खुले दरवाजे देख बसंत ने अपनी पत्नी से पूछा तो उन्होंने भी दरवाजे नही खोलने की बात कही तब जाकर घर के कमरे देखे तो सारा सामान कमरे से लेकर छत तक बिखरा पड़ा मिला बसंतलाल ने बताया कि 5 हजार रुपये नकद और करीब 70 हजार रुपये की जेवर चोरी हो गया।वही पड़ोसी विमला देवी अपने घर मे ताला बंद कर लखनऊ रिस्तेदार के यहाँ मंगलवार को गई हुई थी।ग्रामीणो ने विमला देवी को फ़ोन से घर मे चोरी होने की जानकारी दी तब वह घर वापस आई विमला ने बताया कि करीब 2 हजार रुपये नकद और 3 हजार रुपये की कीमत के चांदी के जेवर चोरी हो गए।विमला देवी गांव के ही स्कूल में रसोइया पद पर कार्यरत हैं।वही तीसरी घटना महमूदनगर के पूर्व प्रधान रामआसरे के घर को भी चोरो ने निशाना बनाया सुबह नित्य क्रिया के लिए उठने पर घर मे बिखरा समान देखकर चोरी की जानकारी हुई रामआसरे के पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर से 25 हजार की नगदी और करीब 1.5 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए चौथी घटना
महमूदनगर गांव के किनारे छोर पर जरदोजी कारीगर इलियास के यहाँ हुई चोरी की जानकारी इनको भी सुबह उठने पर ही हो पाई इलियास ने बताया कि कारीगरी के लिए लखनऊ से लाई गई 10 साड़ी जिनकी कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपए की बीच की थी वह चोरी हो गई और नकद 2500 रुपए चोरी हो गए इस घटना की जानकारी सभी को सुबह उठने पर हुई तो सभी ने बारी बारी से पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने पीड़ितों के बयान लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !