ईसी एक्ट के तहत अब तक दर्ज किए गए 35 मुकदमे
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लागू किए गए लॉक डाउन के उल्लंघन और कालाबाजारी की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने धारा 188 के तहत अब तक 5183 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत 35 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

सीज किए गए 10347 वाहन लॉक डाउन लागू करने के लिए डीजीपी एचसी अवस्थी के निर्देश पर 29 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 5244 बैरियर व नाके लगाए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 566848 वाहन चेक किए गए हैं, जिसमें से 12395 वाहनों का चालान किया गया है और 10347 वाहनों को सीज किया गया है। सीज किए गए वाहनों से 2,77,38,859 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है। इस दौरान कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध भी ईसी एक्ट के तहत 35 मुकदमे दर्ज किए गए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !