पटना : पांच सौ हजार के नोट बंद होने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद काला धन कारोबारी परेशान हैं. रविवार को राजधानी पटना के दानापुर जंक्शन से आरपीएफ की टीम ने एक करोड़ से ज्यादा का ब्लैक मनी बरामद किया है. ‘काले धन’ की बरामदगी दानापुर-उधना एक्सप्रेस के एसी बोगी से की गई है. ये सारे नोट पांच सौ और हजार के हैं. इस संबंध में पटना के दरियापुर इलाके के रहनेवाले नीतेश कुमार, संतोष कुमार, मालती देवी और सोनी कुमारी को हिरासत में लेकर आरपीएफ पूछताछ कर रही है.
आरपीएफ के इंस्पेक्टर राज किशोर कछवाहा ने बताया कि ये सभी दानापुर से गुजरात जा रहे थे. इस संबंध में आयकर विभाग को सूचित किया गया है और फिलहाल जांच की जा रही है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !