Breaking News

निश्चय यात्रा :: डीएम प्रणव कुमार ने मिनट टू मिनट प्रोग्राम किया जारी, दूसरे चरण के तीसरे दिन समस्तीपुर में सीएम का कार्यक्रम

picsart_11-17-07-11-50-350x300समस्तीपुर : निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में मधुबनी व दरभंगा के बाद गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को 2.30 बजे समस्तीपुर पटेल मैदान में चेतना सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर डीएम प्रणव कुमार ने मिनट टू मिनट प्रोग्राम जारी किया है।

डीएम ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री गुरुवार को 7.45 बजे समस्तीपुर जिला अतिथि गृह पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार 10.5 बजे सड़क मार्ग से जितवारपुर जायेंगे। जितवारपुर में परामर्श केंद्र का निरीक्षण के बाद 10.30 बजे हाउसिंग मैदान से हेलीकॉप्टर से वारिसनगर के गोही जायेंगे। वहां पंचायत सरकार भवन, कौशल विकास केंद्र और आरटीपीएस का निरीक्षण करेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे पूसा के कोआरी में खुले में शौच मुक्त पंचायत और हर घर नल जल योजना का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिंघिया खुर्द, रतनपुरा गांव जाकर बिजली योजना का निरीक्षण करेंगे। वे सड़क मार्ग से 1 बजे जिला अथिति गृह पहुंचेंगे। इसके बाद 2.30 बजे पटेल मैदान में चेतना सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम के 5 बजे समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सात निश्चय से संबंधित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात के 8.30 बजे सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना होंगे।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …