दरभंगा : केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपर स्पेसिलिटी अस्पताल निर्माण के लिए 150 करोड़ की राशि दी गई है। जिसमें 120 करोड़ केन्द्र सरकार और 30 करोड़ बिहार सरकार की ओर से दी जायेगी।

सांसद गोपालजी ठाकुर के तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि विभाग ने 63 प्रतिशत कार्य पूरा कर लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत 310 बेड वाले सुपर स्पेसिलिटी ब्लॉक बनेगा। जिसमें 40 आईसीयू विस्तर, 10 एनआईसीयू एवं डाइलिसिस विस्तर का निर्माण किया जाना है। वहीं 8 ओटी, मेडिकल उपकरणें के साथ 8 विभाग, जिसमें नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सिटी बीएस न्यूरो सर्जरी, गेस्ट्रोलॉजी और हेट्रोलॉजी बनेंगे। साथ ही प्लास्टिक एवं रिकस्टक्ट्रिव सर्जरी, नियोनेटोलॉजी विभाग शामिल है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सनद रहे कि सांसद बनने के बाद लोकसभा की पहली ही बैठक में जब कभी सांसद गोपालजी को मौका मिला तो वे दरभंगा की समस्याओं के निदान के लिए सदन का उपयोग किया। पहले एम्स, फिर रेल और अब सुपर स्पेसिलिटी अस्पताल का मुद्दा उन्होंने सदन में उठाया है और सदन में बात उठी है तो उसका फायदा यहां के लोगों मिलेगा, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !