
धीरेन्द्र मिश्रा (लखनऊ) :: इसी का नाम जिन्दगी के द्वारा क्वीन आॅफ अवध मे 45 से 65 वर्ष की महिलाओ के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे विशिष्ट अतिथि एस0 पी0 सिंह(प्रोफेसर,वाइस चांसलर यूनिवर्सिटी लखनऊ) ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता छः चरणो के बाद समाप्त हुई इस प्रतियोगिता मे 45 से 65 वर्ष की आयू की 30 महिलाओ ने हिस्सा लेकर समाज के सामने यह साबित कर दिखाया कि हुनर का उम्र से कोई लेना देना नही होता बस लगन जरूरी होती है।इसी पर इस कार्यक्रम मे सबसे ज्यादा उम्र की डा0 कुसुम(82) को भी उनकी लगन शीलता के लिए सम्मानित किया गया जिस पर डा0 कुसुम ने अपने शब्दो मे बताया कि वह रिटायर होने के बाद भी बच्चो को शिक्षित करने का काम निरन्तर कर रही है और बच्चो को शिक्षित करते हुए उन्हे यह भी सिखाती है कि जो चीजे खराब हो गई हो उन्हे कैसे उपयोग मे लाया जा सकता है इसके साथ ही सभी महिलाओ ने भी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो उस पर संस्था की अध्यक्ष कविता शुक्ला ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताया कि हम आज उन महिलाओ को स्टेज पर लेकर आए है जो यह सोचती थी कि घर बसने के बाद महिलाओ का कैरियर समाप्त हो जाता है लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि महिलाए इस उम्र मे आकर परिवार से फ्री हो जाती है इसलिए उनके पास पूरा मौका होता है हमने उनको स्टेज देकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है इस प्रतियोगिता मे नीता शुक्ला,सुषमा चंद्रा,कविता गोयल,माधवी,रूपाली गुप्ता,भावना श्रीवास्तव,मंजू शंकर निवेदिता,आरती श्रीवास्तव,आभा रस्तोगी,विभा शुक्ला के साथ कुल 30 महिलाओ ने हिस्सा लिया जिसमे कंचन रस्तोगी को मिसेज टैलेंट अवाॅर्ड से नवाजा गया यह अवाॅर्ड पाने वाली कंचन की उम्र 65 वर्ष है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मानसी ने बांटी गरीब महिलाओ को साड़िया
इस कार्यक्रम मे “द मदर लैप वेलफेयर फाउण्डेशन” की अध्यक्ष मानसी प्रीत जस्सी ने गरीब तबके की महिलाओ को सम्मान के साथ स्टेज पर बुलाकर साड़िया बांटी। इस तरह का सम्मान पाकर गरीब परिवार की महिलाओ के आंखो मे खुशी के आशू आ गए और सभी ने मानसी प्रीत जस्सी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे संयुक्ता भाटिया(मेयर),प्रकाश गौर(जनरल मैनेजर फेना प्राइवेट लिमिटेड) के साथ अनीता शर्मा,रश्मी पाठक,राखी सिंह,रानी श्रीवास्तव,दिव्या शुक्ला,शिवाली रस्तोगी,पुष्पा मिश्रा मौजूद रही
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !