Breaking News

बिहार : गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोर-शोर से जारी।

tiranga-2016-photosदरभंगा : 26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम, लहेरियसराय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण 09:05 बजे प्रातः माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास -सह- प्रभारी मंत्री श्री महेश्वर हजारी द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात् आयुक्त कार्यालय में 10:00 बजे प्रातः, पुलिस महानिरीक्षक, दरभंगा प्रक्षेत्र कार्यालय में 10:15 बजे प्रातः, समाहरणालय में 10:25 बजे प्रातः, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:35 बजे प्रातः, उप विकास आयुक्त कार्यालय में 10:45 बजे प्रातः, अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर में 10:55 बजे प्रातः, जिला परिषद्, में 11:05 बजे प्रातः एवं पुलिस लाईन, में 11:30 बजे प्रातः झण्डात्तोलन किया जाएगा।

ध्वजारोहण के समय +2 रामनन्दन मिश्र बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जायेगा। राष्ट्रीय सलामी एवं परेड एक प्लाटुन-कमान्डेन्ट, बी0एम0पी0 13, दरभंगा द्वारा, जिला शस्त्र पुलिस – दो प्लाटुन, एन0सी0सी0 दरभंगा – तीन प्लाटुन (दो प्लाटुन सीनियर, एवं एक प्लाटुन बालिका), एस्काउर्टस एवं गाईट का एक प्लाटुन, होम गार्ड, दरभंगा के दो प्लाटुन द्वारा किया जाएगा। विभिन्न विभागों के द्वारा सामयिक विषयों पर मनोहारी झाँकी निकाला जाएगा। दोपहर में नेहरू स्टेडियम में फैन्सी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संध्याकाल में दरभंगा मेडिकल काॅलेज, लहेरियासराय के आॅडिटोरियम में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …