Breaking News

उ०प्र० :: मायावती को लगा तगड़ा झटका, सबसे मजबूत प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

images-640x628लखनऊ (उ०प्र०) 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले ही बसपा के लिए बुरी खबर आ गयी है। मतदान से पहले ही बसपा एक सीट हारते हुए दिख रही है। कुशीनगर जिले की रामकोला विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शंभू चौधरी के जाति प्रमाण पत्र को डीएम कुशीनगर ने निरस्त कर दिया है। डीएम के इस निर्णय से बसपा को करारा झटका लगा है।
बता दें कि खड्डा से विधायक चुने जाने के बाद शंभू चैधरी के जाति प्रमाण को चुनौती देते हुए उनके प्रतिद्वंदी डॉ.पूर्णमासी देहाती न्यायालय चले गए थे। इधर काफी दिनों से डीएम कोर्ट में शंभू चैधरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर वाद चल रहा था। गुरुवार को डीएम शंभू कुमार ने शंभू चौधरी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया।
डीएम के मुताबिक, जांच कमेटी ने पाया कि शंभू चौधरी कमकर बिरादरी के हैं जो अनुजाति की श्रेणी में नहीं आती है जबकि वह अपने को खरवार जाति का बताकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाए थे। डीएम के इस निर्णय के बाद कुशीनगर में बसपा को करारा झटका लगा है। कारण यह कि इस सीट पर बसपा की मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …