पटना : 14 फरवरी से शुरू होने वाली बारहवीं की परीक्षा 25 फरवरी को खत्म होगी. बीएसईबी सचिव अनूप कुमार सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक यूके चौबे और अन्य अधिकारियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की बारकोडिंग कराने का फैसला किया है. बयान में कहा गया कि उत्तर पुस्तिकाओं की बारकोडिंग की मैट्रिक परीक्षा और 12 वीं स्तर की कम्पार्टमेंट परीक्षा में सफलता को देखकर 2017 की बारहवीं परीक्षा के लिए इसकी योजना बनायी गयी है.
इस साल बारहवीं की परीक्षा को नकल रहित सुनिश्चित करने के लिए बीएसईबी ने उत्तर पुस्तिकाओं की बारकोडिंग और किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायतों से निपटने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप समेत कई कदम उठाने का फैसला किया है. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विस्तृत बैठक की, ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि 2017 की बारहवीं की परीक्षा के दौरान कोई नकल ना हो.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !