दरभंगा : बीते शुक्रवार की रात कमतौल के ब्रह्मपुर सोतीया चोर में पुल के समीप दो बाइक सवार आठ बदमाशों ने कमतौल निवासी कौशल किशोर प्रसाद के पिक अप वैन को घेर कर चालक के साथ मारपीट कर वैन के चालक सीट के नीचे रक्खे सात लाख चौहत्तर हजार रूपए लूट लिए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल पुलिस निरीक्षक बसंत कुमार झा के नेतृत्व में कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम ने पिक अप वैन चालक से मिले हुलिए के अनुसार छापामारी के लूट के तीन लाख सतासी हजार एक सौ पंचानबे रुपयों के साथ दो बदमाशों को धर दबोचा है ।जिसमें एक की पहचान ब्रह्मपुर निवासी राम बिराजी भंडारी के पुत्र दीपक भंडारी एवम् दूसरे की पहचान इसी गांव के मंगल पासवान के पुत्र विनोद पासवान के रूप में की गई है । दोनों गिरफ्तार बदमाशों से सघन पूछताछ की जा रही है । वही शेष रकम की बरामदगी व शेष बदमाशों कि गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है । इस संदर्भ में पिक अप के चालक व कमतौल पुरवारी टोल निवासी स्व0 राम बाबू मंडल के पुत्र सुनील कुमार मंडल ने कमतौल थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है ।।

टंदर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि बीते शुक्रवार के अपराह्न कमतौल गांधी चौक स्थित गौरव इंटरप्राइजेज से किराना सामग्री लाद कर मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना अन्तर्गत औराई राजखंड गांव स्थित गोविंद इंटरप्राइजेज को माल पहुंचाया एवम् वापसी में गोविंद इंटरप्राइजेज के मालिक ललन कुमार ने गौरव कुमार लील हा को देने के लिए एक पैकेट में साकंत लाख चौहात्तर हजार की राशि दी थी जिसे चालक सीट के नीचे सुरक्षित छिपा कर रक्खा था जिसे बिना नम्बर के अपाची व पल्सर बाइक पर सवार आठ नामजदों ने घटना को अंजाम देकर राशि ,मोबाइल फोन व वैन की चाभी लूटकर वापस पश्चिम दिशा की ओर भाग खड़े हुए है ।कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम ने इस घटना को चुनौती के रूप में लेकर शीघ्र सभी बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का दावा किया है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !