Breaking News

दरभंगा हाइवे लूटकांड में 3 गिरफ्तार, पिस्टल कट्टा समेत लूटी बाइक बरामद

दरभंगा : एनएच 57 पर 5 दिन पूर्व पैर में गोली मारकर बाइक सहित जेवरात लूट मामले का दरभंगा पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर 6 लुटेरों के द्वारा कंशी चौक पर बाइक का पीछा कर घेर लिया और बाइक सहित जेवरात लूट लिए थे। जिसका विरोध करने पर लुटेरों ने बाइक सवार को. पैर में गोली मार दी थी जिसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आशुतोष कुमार जो सुनील कुमार सिंह के पुत्र हैं। 2 अगस्त की देर शाम बिठौली चौक से पीछा कर कंसी चौक पर लुटेरों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई थी। सिटी एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी सिमरी थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए मुख्य लुटेरे में कमतौल थाना क्षेत्र के बह्रमपुर निवासी नंदलाल ठाकुर कारी उर्फ अशोक ठाकुर के पुत्र बताए जाते हैं। नंदलाल ठाकुर कुछ दिन पूर्व हीं वह जेल से बाहर आया है।

बताया जाता है कि नंदलाल ठाकुर आर्म्स एक्ट में जेल गया था। अन्य आरोपी में सिंघवारा थाना क्षेत्र के शनहपुर निवासी जय शंकर कुमार जो स्वर्गीय रामेश्वर भगत के पुत्र बताए जाते हैं। सिंघवारा थाना क्षेत्र के हीं बुढ़ियापन शनहपुर निवासी आमिर जफर जो मुजफ्फर आलम के पुत्र बताए जाते हैं। सिटी एसपी ने बताया कि फरार तीन लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। फरार आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। सिटी एसपी ने बताया कि लूटी गई बाइक बरामद कर लिया गया है। लुटेरों के पास से एक पिस्टल एक देसी कट्टा सहित दो जिंदा कारतूस एवं एक खोखा सहित 6 मोबाइल एवं एक बाइक बरामद किया गया है। नंदलाल ठाकुर पर कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं वहीं पकड़े गए दो अन्य आरोपियों की अपराधिक इतिहास की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान बहादुरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिमरी थानाध्यक्ष हर किशोर यादव उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *