लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : इटौंजा के अमानीगंज में घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर गुड़िया देवी (30) ने फांसी पर लटककर जान देदी। मंगलवार की सुबह हुई घटना के समय पति राजेश रावत बेटे को साथ लेकर घर से बाहर गए थे। गुडिया देवी 7 माह की गर्भवती थी तथा 5 वर्ष का बेटा है। मृतका के पिता ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह तकरीबन 8बजे राजेश गुड़िया से फोन पर बात करना चाहा। फोन आफ था तब पड़ोसियों को फोन कर पत्नी से बात कराने को कहा। पड़ोसियों को कमरा अंदर से बंद मिला खिड़की से झाकने पर पंखें के हुक में साड़ी से गुड़िया का शव लटका हुआ दिखा। पड़ोसियों ने राजेश को सूचना दी। मौके पर पहुंची बीकेटी की क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय के सामने पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इटौंजा के लालपुर निवासी राजेश लकड़ी कटान का काम करतें हैं। तथा अमानीगंज में बनवारी लाल बाजपेयी के मकान में किराये पर रहते हैं। राजेश ने महमूदाबाद सीतापुर के बछलापुर के रामचंद्र की बेटी से 9 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। जिससे 5 वर्ष का बेटा था तथा पत्नी 7 माह की गर्भवती थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !