Breaking News

उ०प्र० :: बंद कमरे मे मिली युवक की लाश

लखनऊ(राज प्रताप सिंह)- राजधानी के मड़ियाव थानाक्षेत्र के एक मकान मे तीन दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी । बदबू आने पर स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुये पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से कौसाम्बी निवासी श्रेय त्रिपाठी उर्फ रौनी पुत्र स्व ० कृष्णमुरारी त्रिपाठी मड़ियाव थानाक्षेत्र के प्रीति नगर मे रहता था । सोमवार सुबह स्थानीय लोगो ने श्रेय के मकान से तेज़ बदबू आने पर पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाज़ा तोड़ा तो देखा श्रेय त्रिपाठी का तीन दिन पुराना शव घर के फर्श पर पड़ा हुआ था । स्थानीय लोगो ने बताया की श्रेय क्षेत्र के अराजक तत्वों मे से एक था । दिन रात शराब के नशे मे रहता था व पड़ोसियों से बात-बात मे मार पीट करता था । श्रेय पर आरोप है की प्रीति नगर का मकान उसकी बहन का था जो उसने जबरन कब्जा किया था । श्रेय की इन सब हरकतों से पूरा परिवार श्रेय से रिश्ता तोड़ चुका था । श्रेय की पत्नी मंजु लता व 4 वर्षीय बेटी भी श्रेय से अलग रहती थी । कुछ स्थानीय लोगो ने श्रेय के ऊपर जिस्म्फ़रोशी संचालन का भी आरोप लगाया । इस पूरे प्रकरण मे इंस्पेक्टर मड़ियाव नागेश मिश्रा ने बताया की जिस्म्फ़रोशी के संचालन के बारे मे कोई जानकारी नहीं है परंतु श्रेय शराब पीकर मार पीट करने के आरोप मे मड़ियाव थाना से कई बार जेल जा चुका था । मौत की वजह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी ।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …