Breaking News

बिहार :: मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में दरभंगा से दो छात्रा हुई निष्कासित

दरभंगा : शुक्रवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के सभी 41 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। जिला मुख्यालय के कुल – 30, बेनीपुर अनुमण्डल के कुल – 05 एवं बिरौल अनुमण्डल के कुल – 06 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से परीक्षा सम्पन्न हो गया। द्वितीय पाली में संतोबा इंटरनेशनल स्कूल डूमरी रोड, बिरौल से चिट के साथ नकल करते हुए मजहबी प्रवीण एवं प्रियदर्शिनी प्रिया को पकड़ने के पश्चात् परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान विषय के कुल परीक्षार्थी 25248 में 24833 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 415 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान विषय के कुल परीक्षार्थी 25464 में 25115 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 349 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …