दरभंगा : डिजिटल भुगतान के प्रति लोगों को उन्मुख करने के लिए बिहार में तीसरा डिजि-धन मेला 04 मार्च 2017 को दरभंगा समाहरणालय के प्रागंण में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न बैकों के स्टॉल एवं आधार कार्ड बनाने हेतु स्टॉल एवं कम्फेड के अलावा अन्य कुल 24 स्टॉल लगाये जायेंगे। मेले में आमजनों को कैशलेश ट्रांजेक्शन के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री रामकृपाल यादव एवं नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के निदेशक श्री अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे। मेला आमजनों के लिए प्रातः 11 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा। देश के कुल 80 शहरों में यह मेला लगना है। पहले चरण में राज्यों की राजधानियों में मेले का आयोजन किया गया था। मेले के दौरान डिजिटल पेमेंट पर डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। 03 मार्च को समाहरणालय सभागार में आयोजित श्लोगन एवं फ्लो चार्ट विजेताओं को 3.30 बजे आयोजित समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !