Breaking News

हादसा :: हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय अरूण जेटली का फिसला पैर, हुए बेहोश

उ.सं.डेस्क : रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वित्तमंत्री अरुण जेटली पदार्था में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम व दोपहर का भोजन करने के पश्चात दिल्ली लौटने के लिए हेलीकॉप्टर में चढ़ रहे थे। हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और झटका लगने से उनके हाथ से हेलीकॉप्टर के दरवाजे का हैंडिल भी छूट गया और वह सिर के बल जमीन पर तेजी से गिर गए।

बताया जा रहा है कि गिरने से उनके सिर में चोट आई है। जिसके चलते वह थोड़ी के लिए अचेत हो गए। यह देख मौके पर तुरंत ही योगगुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण पहुंचे और पतंजलि के चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया और पानी पिलाया। फिलहाल उनकी स्थिति को सही बताया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से सभी सकते में हैं। पतंजलि प्रशासन ने जरूरी व वरिष्ठ लोगों को छोड़कर मौके से सभी को हटा दिया है।  कुछ देर बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …