Breaking News

बिहार :: बस पलटने से छह लोगों की मौत दर्जनों घायल, दिल्ली से मधुबनी आ रही थी बस

मुजफ्फरपुर : रविवार को बोचहा स्थित एनएच 57 पर हुए सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.बताया जा रहा है कि सभी यात्री होली के अवसर पर अपने-अपने घर जा रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से मधुबनी जा रही थी इस दौरान जलसा लाइन होटल के पास अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई. बस के पलटने से मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.

हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.बस पर 35-40 लोग सवार थे जिनमें से कई की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिये एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस क्रेन की मदद से बस को निकालने का प्रयास कर रही है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …