Breaking News

बिहार :: एटीएस के हत्थे चढ़ा ट्रेन ब्लास्ट का आरोपी शिवम सोनी

बेगूसराय : ट्रेन ब्लास्ट के आरोपी शिवम सोनी को बिहार एटीएस ने बेगूसराय से गिरफ्तार किया है. शिवम के पास से एटीएस को रेलवे ट्रैक का नक्शा समेत अन्य कागजात भी मिले हैं.शिवम ने अपना घर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद बताया है.शिवम को चेरिया बरियारपुर थाने के खाजहांपुर गांव से पकड़ा गया है. तलाशी के दौरान उसके पास से रेलवे ट्रैक का नक्शा, 45 पैकेट विदेशी कीमती सिगरेट व कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

नक्शा बरामद होने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक शिवम ने ट्रेन में बम विस्फोट की दो घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. उसके नेपाली आतंकी शमशुल होदा के साथ कनेक्शन होने की भी बात सामने आ रही है.

बेगूसराय के एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने भी संदिग्ध को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है. एसपी के मुताबिक शिवम सोनी की पहचान को सत्यापन के लिए फैजाबाद पुलिस को भेजा गया है. बेगूसराय एसपी ने बताया कि उन्हें लोगों ने गुप्त सूचना दी थी कि एक संदिग्ध युवक करीब सात-आठ महीने से खाजहांपुर गांव में अक्सर आता-जाता है और उसने उसी गांव की एक लड़की से शादी भी कर रखी है.

गौरतलब है कि पिछले महीने नेपाल पुलिस द्वारा नेपाली मूल के शम्सुल होदा की गिरफ्तारी के बाद बिहार, यूपी व अन्य राज्यों में ट्रेन-ट्रैक से जुड़े आईएसआई की टेरर प्लानिंग हकीकत सामने आई थी।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …