दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 समाप्ति पर है लेकिन जिला में अबतक मनरेगा के तहत उपलब्धि असंतोषजनक है। अप्रैल माह में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के उपलब्धि की समीक्षा की जाएगी। कनीय अभियंता मनरेगा के द्वारा किये गए कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। खराब प्रदर्शन करने वालों पर अनुशासनिक कार्रवाई किया जाएगा। मनरेगा के तहत मैनडेज का निर्माण मुख्य उद्धेश्य होता है बाकि चीजे इसके बाद ही आती है। जिलाधिकारी ने कहा कि शत्-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना उद्धेश्य होना चाहिए। बाहर में शौच से मुक्त पंचायतों को प्राथमिकता देते हुए वहाँ मिट्टी एवं ईटा सोलिंग सड़कों का निर्माण कार्य मनरेगा के तहत करवाने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के कनीय अभियंता वार्ड विकास समिति को तकनीकि सहयोग प्रदान करने एवं वार्ड सभा के कार्यवाही को लिखने का प्रशिक्षण वार्ड सचिव को देने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक श्री नरेश झा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार, सभी प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं मरनेगा के कनीय अभियंता उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !