Breaking News

बिहार :: 10 अप्रैल तक इंटर रजिस्ट्रेशन व एडमिट कार्ड में करा सकते हैं सुधार

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर के छात्रों को पंजीयन और एडमिट कार्ड में सुधार के लिए दो अप्रैल से 10 अप्रैल की शाम पांच बजे तक पोर्टल खोलने का फैसला किया है। कॉलेजों व स्कूलों के प्रधानाचार्य इस बीच बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने छात्र-छात्राओं के पंजीयन व एडमिट में मैट्रिक के अंक प्रमाण-पत्र के अनुसार सुधार करवा सकते हैं ताकि बाद में दिक्कत नहीं हो। वैसे छात्र जिनके नाम, लिंग, पंजीयन में गड़बड़ी है सुधार करा सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि छात्रों को एक मौका दिया जा रहा है। वहीं, एक अप्रैल तक सिर्फ मैट्रिक के छात्रों को एडमिट कार्ड व पंजीयन में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके पहले मैट्रिक के छात्रों को काफी मौका दिया जा चुका है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …