Breaking News

बिहार :: सस्ती बाईक लेने हेतु शोरूम पर उमड़ी अप्रत्याशित भीड़, लगा रहा आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड

पटना : बीएस-3 मानकों के दुपहिया वाहनों पर ऑटो कंपनियों की भारी छूट शुक्रवार शाम को खत्म हो गई। आपको बता दें कि कंपनियों ने बीएस-3 मानकों की मोटरसाइकिलों पर 30 मार्च को 22000 रुपए तक की छूट का ऐलान किया था। इसका असर आखिरी दिन कई शोरूम में देखने को मिला। सुबह से ही शोरूम के बाहर बाइक खरीदने के लिए लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई थी। हालांकि बहुत ही कम लोगों को बाइक खरीदने का मौका मिला। कई शोरूम में दिन के वक्त ही आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लग गया था।

पटना में सुबह 11 बजे ही स्टॉक खत्म हो जाने की वजह से दुकानें बंद करनी पड़ी। मुजफ्फरपुर जिले में सस्ती बाइक नहीं मिलने की वजह से कुछ उपद्रवी लोगों ने एक स्थानीय शो रूम में तोड़फोड़ कर दी। वहीं दरभंगा में भी जहां होन्डा व यामाहा शोरूम का शटर दिनभर बंद रहा वहीं हीरो मोटो कार्प के शोरूम में सस्ती बाईक खरीदने हेतु काफी भीड़ देखी गई। हालांकि यहाँ भी बहुत ही कम लोगों को बाइक खरीदने का मौका मिला। शोरूम के बाहर इतनी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस को भी तैनात देखा गया।

कंपनियों ने छूट की पेशकश सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश से की है जिसमें एक अप्रैल से बीएस-3 मानकों वाले दुपहिया वाहनों पर रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों जैसे हीरो मोटो कार्प, एचएमएसआई, बजाज ऑटो और सुजकी मोटरसाइकिल ने अपने कई मॉडल्स पर 22000 रुपए तक की छूट का ऐलान किया था।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …