Breaking News

चैती नवरात्रि :: निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा,मैया के जयकारों से माहौल भक्तिमय

दरभंगा: (राका)-चैती दुर्गापूजा को लेकर शाहगंज से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी,जो न्यू बलभद्रपुर रामानन्द पथ एम एल एकेडमी वीआईपी रोड बेंता चौक होते हुए रघेपुरा चौक पहुंची। श्री श्री १०८ मां बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति न्यू बलभद्रपुर शाहगंज बेंता लहेरियासराय द्वारा आयोजित कलश यात्रा में लगभग एक सौ पचहत्तर से अधिक कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पूजा समिति के सदस्य भी काफी सक्रिय होकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हैं। मां भगवती के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। चैती दुर्गा पूजा पर शाहगंज में भी दूर दूर से लोग पहुंचते हैं।दरभंगा में भठियारीसराय,रूदलगंज,शाहगंज,चट्टी चौक आदि स्थानों में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से होती है।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …