Breaking News

बिहार :: 33वां श्याम महोत्सव का आयोजन, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

दरभंगा : शहर के मिर्जापुर स्थित श्याम बाबा मंदिर में 33वां श्याम महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें दूर-दराज से आयें भजन गायक श्याम भक्तों को भक्ति सागर में गोता लगवा रहे हैं। रविवार सुबह जितुगाछी के श्याम बाबा मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्याम भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

जय श्रीराम लिखे लाल व पीले करीब सौ ध्वजा निशान लेकर महिलाएं व पुरूष जय श्री श्याम की जयकारा करते हुए आगे बढ़ते रहे। तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद श्याम भक्त पैदल ही तेजी से बढ़ते रहे। आगे-आगे आकर्षक श्री श्याम रथ चल रहा था और उसके पीछे-पीछे महावीर सर्राफ के नेतृत्व में पुरुष व महिलाएं श्री श्याम पर आधारित गी गा रहे थे। आकर्षक शोभा यात्रा जिधर से गुजरती श्याम भक्त घरों से निकल या छत के ऊपर से फूलों की वर्षा करते रहे। रथ पर लगे श्रीश्याम के आकर्षक चित्र का दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे। आकर्षक शोभा यात्रा राजकुमारगंज, बंगला स्कूल, हसनचक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, दरभंगा टावर चौक, सुभाष चौक, मशरफ बाजार, मारवाड़ी स्कूल पथ, नगर भवन, पूनम सिनेमा पथ होकर करीब दो घंटे में श्री श्याम कुंज स्थित मंदिर लौट आयी।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …