Breaking News

बांग्लादेश में ईद की नमाज के दौरान फेंके बम

iiiपड़ोसी देश बांग्लादेश में ईद की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ है. इस धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने की खबर है. मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. यह धमाका किशोरगंज में हुआ है, जो  बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर की दूरी पर है.

बांग्लादेश के सूचना मंत्री के मुताबिक एनकाउंटर में एक हमलावर को मार गिराया गया है, वहीं एक हमलावर को सुरक्षाबलों ने जिंदा पकड़ा लिया है.

यह धमाका बांग्लादेश में ईद के सबसे बड़े आयोजन के दौरान हुआ है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस जगह तकरीबन 2 लाख लोग नमाज अदा करने के लिए जुटे थे. धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं लग सका है. बता दें कि ढाका में हुए आतंकी हमले के महज 6 दिन बाद ही यह ब्लास्ट हुआ है.

हमला ईद की नमाज शुरू होने से तुरंत पहले हुआ. धमाका शोलकिया ईदगाह मैदान में हुआ है. यहां नमाज के वक्त बम फेंके गए. इस जगह हर साल सबसे ज्यादा लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटते हैं. शोलकिया ईदगाह में एक साथ तीन लाख लोग नमाज अदा कर सकते हैं.
हमला शोलकिया ईदगाह के पास सुबह 9.30 बजे अजीम उद्दीन हाई स्कूल में हुआ. जहां एक पुलिसकर्मी के ऊपर क्रूड बम फेंका गया. यह स्कूल शोलकिया ईदगाह से एक किलोमीटर की भी कम दूरी पर है. धमाके की आवाज से नमाज अता करने आए लोगों ने घबराकर इधर-उधर भागना शुरू कर दिया.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …