Breaking News

बिहार :: एनडीए सरकार बनने पर भाजपा ने मनाया हर्षोत्सव

दरभंगा : भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार बनने पर भाजपा जिला कार्यालय पर हर्ष उत्सव मनाते हुए रंग लगाकर और अबीर -मिठाई खिला कर व आतिशबाजी करते हुए नई सरकार का स्वागत किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि बीस महीने के कार्यकाल में लालू यादव के कारण बिहार की छवि खराब बन गई थी।भाजपा जदयू की सरकार पुनः बिहार को तेज गति से विकाश के पथ पर ले जायेगी।
जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि लालू परिवार के भ्रष्टाचार और बेनामी सम्पति एवं भ्रष्टाचार के नामजद आरोपित राजद नेता तेजस्वी यादव को साथ देने के बदले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देकर उच्च नैतिकता की मिशाल प्रस्तुत की हैं। इसके लिए दरभंगा जिला भाजपा परिवार नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई देती हैं। वहीं बिहार को मध्यावधि चुनाव से बचाने एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की नीति पर आज नीतीश कुमार भी मोदी नीति अख्तियार किये हैं,इसलिए नीतीश कुमार को समर्थन दिया गया हैं। कार्यक्रम में अमलेश झा,रामचन्द्र प्रसाद,अमित झा,मुरारी मोहन झा,रमाशंकर ठाकुर,धर्मशीला गुप्ता,अंजनी निषाद,प्रदीप ठाकुर,राजेश रंजन,वीरू पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …