Breaking News

बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके

earthquackदिनांक 24.08.2016 को करीब 4.10 बजे पटना, खगड़िया बेगूसराय, झारखण्ड समेत पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिचर स्केल पर इसे 6.8 बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र म्यांमार, बर्मा है।

खबर के मुताबिक उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार शाम चार बजकर 10 मिनट के आसपास ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके बिहार, असम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और ओड़िशा में महसूस किये गए।

शुरुआती सूचना के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना, झारखंड की राजधानी रांची और असम के गुवाहटी और कोलकाता समेत कई जगह एक साथ झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई. भूकंप का केंद्र म्यांमार था।

अभी तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर में भी भूकंप के झटकों की खबर है।

बताया जाता है कि पटना समेत दरभंगा भागलपुर, कटिहार, अररिया समेत कई जगहों पर झटके महसूस किए गए। कोलकाता में मेट्रो की सेवा को रोक दिया गया है।

Check Also

अभी-अभी :: 29 BAS अफसरों का तबादला, गोपालगंज के डीएम भी बदले

    डेस्क। बिहार में एक IAS और 29 BAS अफसरों का तबादला कर दिया …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस, SSP जगुनाथ रेड्डी ने कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 19 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर …

बिहार पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर, होगी कार्रवाई

डेस्क। बिहार पुलिस जवानों के लिए बड़ी खबर आ रही है। अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी …